* मनुष्य को परमात्मा से जोड़ना निरंकारी मिशन का उद्देश्य *
- आज मनुष्य ऐसा जीवन जी रहा है जिसमें कलह, क्लेश, लड़ाई, झगड़ा और नफरत की अधिकता है। ऐसे में निरंकारी मिशन लोगों को परमात्मा का ज्ञान देकर उन्हें परमात्मा से जोड़ने का काम कर रहा है। यह बात गुरुवार को एसआरपी इंटर कालेज में आयोजित संत समागम के दौरान मिशन की आगरा जोनल इंचार्ज माता कांता ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और हम सब उसी की संतान हैं, न इसमें कोई ऊंचा है और न नीचा जिसका सबसे बढ़िया उदाहरण यहां एक पंडाल में बैठे यह लोग हैं। ये लोग बिना किसी जाति भेद के सिर्फ ईश्वर का गुणगान सुनने के लिये ही एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता तभी है जब ईश्वर प्राप्ति का उपाय करे। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन से जुड़ कर लाखों लोग आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर को जाने बिना इंसान खुशहाल जीवन नहीं जी सकता है। समागम को ब्रह्मस्वरूपजी, संतराम, रामू शुक्ला, जगतसिंह चौहान, जागेश्वर कुशवाहा, ओपी कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन कमलचन्द्र ने किया। इस दौरान महिला सेवादल की ममता, वंदना, शशि, उर्मिला, प्रगति, राधा, मीरा, केशकली, मोहिनी, सुमन तथा पुरुष सेवादल के सुनील, रामरूप, शैलेंद्र, हरीमोहन, दीपू आदि ने सहायता दी। आयोजक कोंच, उरई, कालपी व जालौन की संगतें रहीं। इस दौरान स्थानीय सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा नेता सरनामसिंह यादव, प्रतिपालसिंह गुर्जर, प्रधानाचार्य ओपी गुप्ता, विश्वम्भरदयाल जाटव, हल्केसिंह बघेल, अनिल वर्मा, सुशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Dhan Nirankar ji Santo
0 Post a Comment:
Post a Comment